नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने एमटेकप्रो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेटेड (MTEKPRO Technologies Private Ltd) को एडवांस्ड एंटीना गेन एन्हांसमेंट तकनीक का सफलतापूर्वक लाइसेंस दिया है। इस तकनीक के माध्यम से वायरलेस संचार और अनुप्रयुक्त विद्युत चुंबकीय (Applied Electromagnetics) क्षेत्र में उद्योग-अकादमिक साझेदारी और मजबूत होगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “बैंड पास गेन बूस्टिंग सरफेस (GBS) का उपयोग करके पिरामिडल हॉर्न एंटीना मे गेन बढ़ाने की एक प्रणाली एवं विधि” (पेटेंट आवेदन संख्या 202311057857) शीर्षक से लाइसेंस प्राप्त नवाचार, आईआईटी रुड़की के प्रो गौरीश बसवराजप्पा एवं कल्याण मोहन पटनायक द्वारा विकसित किया गया है। आगे कहा गया कि, एक नवीन जीबीएस को एकीकृत करके, यह तकनीक अगली पीढ़ी की संचार प्रणालियों के लिए बेहतर दक्षता और व्यापक अनुप्रयोग क्षमता प्रदान करती है। प्रमुख आविष्कारक प्रो गौरीश बसवराजप्पा ने कहा,“यह तकनीक एंटीना के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका प्रस्तुत करती है, जो अगली पीढ़ी के वायरलेस सिस्टम में महत्वपूर्ण हो सकता है। उद्योग के साथ सहयोग हमारे प्रयोगशाला अनुसंधान को व्यावहारिक रूप देने में मदद करेगा।
MTEKPRO Technologies is now an official
Authorized Calibration Center of HIKMICRO Camera
Enquire now to get more information about
HIKMICRO Thermal Imaging Camera Testing Services.